How Many District In India 2023
भारत में कुल कितने जिले हैं (Bharat Mein Kul Kitne Jile Hai):
भारत में 766 जिले हैं। ये जिले 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बंटे हुए हैं। जिलों की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जिसमें 75 जिले हैं, जबकि सबसे छोटा राज्य 2 जिलों वाला गोवा है।
भारत में वर्तमान में कुल जिलों की संख्या 766 है। स्लैश (/) के बाद की संख्या प्रस्तावित जिलों में शामिल है या आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं है।
भारत में जिलों की संख्या समय-समय पर बदलती रहती है। उदाहरण के लिए, 2011 में भारत में कुल जिलों की संख्या 640 थी। 2001 में जिलों की संख्या 593 हुआ करती थी। जो अब 2023 में 700 के पार है।
नया राज्य पुनर्गठन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया है। राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 के अनुसार, भारत में कुल राज्यों की संख्या 29 से घटके 28 हो गई है।
5 अगस्त 2019 से पहले, जम्मू और कश्मीर को एक राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी। जम्मू और कश्मीर राज्य को अब 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। जिनके नाम जम्मू कश्मीर और लद्दाख हैं।
भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के जिलों की संख्या नीचे दी गई है।
भारत के राज्य और जिलों की संख्या (State And Number Of Districts Of India In Hindi)
क्र. सं. | राज्यों का नाम/State | जिलों की संख्या/Districts | तहसील / तालुका/Tehsil | ब्लॉक/Block | गाँव/Village |
1. | गोवा | 2 | 12 | 325 | |
2. | त्रिपुरा | 8 | 23 | 58 | 901 |
3. | केरल | 14 | 78 | 152 | 1670 |
4. | असम | 35 | 155 | ||
5. | पंजाब | 23 | 97 | ||
6. | बिहार | 38 | 101 | ||
7. | गुजरात | 33 | 252 | ||
8. | उड़ीसा | 30 | 317 | 314 | |
9. | महाराष्ट्र | 36 | 358 | 44198 | |
10. | मेघालय | 12 | 46 | 6861 | |
11. | मणिपुर | 16 | 76 | 2639 | |
12. | नागालैंड | 16 | 114 | 1454 | |
13. | सिक्किम | 6 | 460 | ||
14. | मिजोरम | 11 | 853 | ||
15. | तेलंगाना | 33 | |||
16. | कर्नाटक | 31 | |||
17. | झारखंड | 24 | |||
18. | हरियाणा | 22 | 93 | 140 | |
19. | उत्तराखंड | 13/17 | 16919 | ||
20. | राजस्थान | 33 | 44981 | ||
21. | आंध्र प्रदेश | 26 | 28293 | ||
22. | छत्तीसगढ़ | 33 | 177 | ||
23. | मध्य प्रदेश | 55 | 55429 | ||
24. | तमिलनाडु | 38 | 310 | 385 | 17680 |
25. | उत्तर प्रदेश | 75 | 351 | 107753 | |
26. | पश्चिम बंगाल | 23/30 | 40996 | ||
27. | हिमाचल प्रदेश | 12 | 172 | ||
28. | अरुणाचल प्रदेश | 25 | |||
कुल संख्या | 721/735 |
केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों की सूची
भारत के केंद्र शासित राज्यों में जिलों की संख्या (Number Of Districts In Union Territories Of India In Hindi)
क्रम संख्या | केंद्र शासित प्रदेश | कुल जिलों की संख्या | तहसील / तालुका/Tehsil | ब्लॉक/Block | गाँव/Village |
1 | जम्मू एवं कश्मीर | 20 | |||
2 | दिल्ली | 11 | |||
3 | पुडुचेरी | 4 | |||
4 | दादरा और नगर हवेली और दमन और द्वीप | 3 | |||
5 | अंडमान, निकोबार द्वीप समूह | 3 | |||
6 | लद्दाख | 2 | |||
7 | चंडीगढ़ | 1 | |||
8 | लक्षद्वीप | 1 | |||
Total | 45 |
राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या (Number Of Districts In States And Union Territories In Hindi)
- राज्य – 721/735
- केंद्र शासित प्रदेश – 45
- राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कुल जिलों की संख्या = 766/780
सितंबर 2022 में भारत के 28 राज्यों में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 721/735 हो गई है। वहीं, 8 केंद्र शासित प्रदेशों में भी जिलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
प्रस्तावित जिले (Proposed District)
उत्तराखंड के प्रस्तावित जिले
उत्तराखंड राज्य में 4 नए जिले बनने जा रहे हैं। लेकिन यह अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्यरत नहीं है। बनने वाले चार नए जिलों के नाम- डीडीहाट, कोटद्वार, रानीखेत और यमुनोत्री है। यदि उत्तराखंड के 4 नए प्रस्तावित जिले आधिकारिक तौर पर जिले बन जाते हैं, तो उत्तराखंड के जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो जाएगी।
मध्य प्रदेश के प्रस्तावित जिले
नागदा, चाचौड़ा और मेहर, ये तीन जिले वर्तमान में प्रस्तावित हैं, ये आधिकारिक रूप से क्रियाशील नहीं हैं। उज्जैन से नागदा जिला, गुना से चाचौड़ा जिला और सतना से मेहर जिला बनेगा। यदि ये तीन जिले आधिकारिक रूप से क्रियाशील हो जाते हैं तो मध्यप्रदेश में जिले 52 से बढ़कर 55 हो जायेंगे।